20 दिसंबर 2019 - 17:14
ट्रम्प के प्रस्ताव का विरोध करने पर गई इराक़ के प्रधानमंत्री की कुर्सी

इराक़ के एक मश्हूर नेता ने बताया है कि देश के प्रधानमंत्री अब्दुल मेहदी को अपने पद से इसलिए त्यागपत्र देना पड़ा क्योंकि उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक मांग का विरोध किया था।

क़ैस ख़ज़ई ने अलजज़ीरा से बात करते हुए बताया है कि इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी के त्यागपत्र का मुख्य कारण यह है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने उनसे मांग की थी कि वे इस बात के लिए सहमत हो जाएं कि इराक़ के आधे तेल स्रोत अमरीका के हवाले कर दिये जाएं।  इराक़ी नेता ने बताया है कि अब्दुल मेहदी के त्यागपत्र के कई अन्य कारण ही हो सकते हैं किंतु मुख्य कारण यही था और अब्दुल मेहदी ने एसा करने से इन्कार कर दिया था।क़ैस ख़ज़ई ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इराक़ में मध्यावधि चुनाव बहुत बड़ा रिस्क है।उन्होंने कहा कि यह मुद्दा इराक़ में गृहयुद्ध का कारण ही बन सकता है।

ज्ञात रहे कि इराक़ी जनता के प्रदर्शनों में तेज़ी आने के बाद इस देश के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।